भदोही, सितम्बर 9 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर नौ के लोगों का दशकों पुराना इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने स्टेशन रोड से पड़ाव तक करीब 21 लाख 96 हजार रुपये की लागत से नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। भूमि पूजन के दौरान जैसे ही पालिका अध्यक्ष ने जितेंद्र गुप्ता फावड़ा चलाकर निर्माण कार्य की शुरुआत की, लंबे समय से नाली निर्माण की मांग पूरी होने पर वार्डवासियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दिया। वार्डवासियों ने कहा कि अब मोहल्ले की जल निकासी की समस्या का समाधान हो जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: वार्ड 42 और 43 में 1.55 करोड़ की 8 विकास योजनाओं का उद्घाटन चेयरमैन ने कहा कि दो वार्डों में 44.85 लाख की योजनाओं का शुभारंभ किया गया। इसके अलावा...