भदोही, अगस्त 17 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने शनिवार को छह लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही की। एक वाहन को सीज किया तथा 215 दो पहिया एवं 29 चार पहिया सहित कुल 244 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही दो लाख 62 हजार सौ रुपये का समन किया गया। गोपीगंज पुलिस ने पूरेझम्मन कस्बा से एक, सुरियावां ने नउवापुर से एक, औराई ने औरंगाबाद से दो, सेउर से दो लोगों के साथ ही कुल छह लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...