भदोही, जुलाई 11 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने 11 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। उधर, यातायात पुलिस का जांच अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। नियमों का पालन ना करने वाले 170 दो पहिया तथा 22 चार पहिया सहित कुल 192 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही दो लाख 22 हजार पांच सौ रुपये का समन किया गया। ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने जगापुर से तीन, गोपीगंज ने तिलंगा से दो, जौहरपुर से एक, भदोही ने सिविल लाइन जलालपुर कस्बा से एक, चौरी ने जमुआ से तीन, सुरियावां ने पलवारपुर से एक व्यक्ति समेत कुल 11 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: 15 लोग पाबंद, 133 वाहनों का चालान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...