Bhadoni News: 188 वाहनों का चालान, 1.99 लाख रुपये का समन
भदोही, अगस्त 26 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने पांच लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। उधर, यातायात पुलिस का जांच अभियान जारी है। बुधवार को नियमों के उल्लंघन के आरोपों में 170 दो पहिया तथा 18 चार पहिया सहित कुल 188 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही पुलिस ने एक लाख 99 हजार पांच सौ रुपये का समन किया। दुर्गागंज थाने की पुलिस ने सरायहोला से एक, सुरियावां ने सागरपुर से एक और जियनपुर से एक, तेजसिंहपुर गांव से एक, भदोही कोतवाली पुलिस ने फत्तूपुर मुरैना से एक व्यक्ति के साथ ही कुल पांच लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.