भदोही, सितम्बर 21 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। लंबे समय बाद ज्ञानपुर पुलिस ने 15 हजार के इनामी चोर को दबोचने का काम किया। उसके पास से भारी मात्रा में पीली एवं सफेद धातु के आभूषण एवं नकदी बरामद किया गया। पुलिस ने चोरी का खुलासा करने का दावा किया।ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम आवास, कंसापुर निवासी रेशमा उर्फ आपा पत्नी महताब के घर में चोरी हुई थी। मामले में पुलिस ने तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। इसके साथ ही इसी साल होली पर्व के दिन भिदिउरा निवासी अनिल कुमार गुप्ता के घर में भी चोरी हुई थी। चोरों की तलाश में भटक रही पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 15 हजार के इनामी अर्पित अग्रहरि निवासी कांशीराम आवास ब्लाक नंबर 62 को गिरफ्तार किया। आरोपित के पास से पुलिस ने तीन सोने की कील, एक छोटी नथिया, दो सेट झाला, एक टीका, ...