Bhadoni News: 15 गाड़ियों का चालान, छह लोग हुए पाबंद
भदोही, नवम्बर 1 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने छह लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था। उधर, यातायात पुलिस की ओर से नियमों की अनदेखी के आरोपों में आठ दो पहिया एवं सात चार पहिया वाहनों समेत कुल 15 गाड़ियों का चालान किया गया। साथ ही 16 हजार पांच सौ रुपये का समन किया गया। भदोही कोतवाली पुलिस ने काजीपुर मोहल्ले से एक, गोपालपट्टी से एक, सुरियावां ने गणेशरायपुर से दो, सागरपुर से एक व्यक्ति समेत कुल छह लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद करने का काम किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.