Bhadoni News: 125 मामलों में 2,900 लीटर अवैध शराब किया जब्त
भदोही, जुलाई 14 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी का मादक पदार्थों का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान जारी है। इसी कड़ी में वर्ष 2025 में 83 और इस साल अब तक 42 मामले दर्ज किए गए। इस दौरान कुल डेढ़ लाख लीटर से ज्यादा शराब बरामद करने का दावा किया गया। अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शराब की बिक्री, भंडारण और निर्माण को रोकने तथा कार्रवाई करने को लेकर मातहतों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। बताया कि इस साल एक जनवरी से लेकर 14 जुलाई तक कुल 42 आबकारी एक्ट के मामले दर्ज किए गए। जिसमें 1,728 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। इसी तरह वर्ष 2025 में एक जनवरी से लेकर 31 दिसंबर तक कुल 83 मामले दर्ज करते हुए पुलिस ने 1,172.500 लीटर अवैध शराब बरामद किया था। इस तरह कुल 125 आबकारी अभियोग दर्ज कर 2,900.500 ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.