भदोही, सितम्बर 13 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में स्नान करते समय 61 साल के रामचंद्र निषाद गंगा नदी के तेज धार में बह गए। 12 किलोमीटर दूर नाविकों ने गुलौरी घाट पर सकुशल नदी से बाहर निकाला। जानकारी पर उनके परिजन एवं पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी रामचंद्र निषाद रविवार को स्नान करने के लिए गंगा घाट पर गए थे। इस दौरान पैर फिसल जाने से वह तेज धारा में चले गए। इब्राहिमपुर से वह कर गुलौरी पहुंचे बचाने की गुहार लगाते वृद्ध पर नाविक अशोक एवं अजीत निषाद की नजर पड़ी तो नाव लेकर उन्हें बचाने में जुट गए। तेज धारा में फंसे रामचंद्र को सकुशल बाहर निकाल लिया गया और इसकी जानकारी उनके परिवार वालों को दे दी गई। सूचना पर पीआरबी पुलिस के साथ परिवार के लोग गुलौरी पहुंच...