Bhadoni News: 11.18 कुंतल पटाखा बरामद, गोदाम सील
भदोही, नवम्बर 7 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। गोपीगंज पुलिस ने गुरुवार की रात को 11 कुंतल 18 किलोग्राम अवैध बारूदयुक्त पटाखों का जखीरा बरामद किया। गोदाम को सीज कर दिया गया। पुलिस तथा राजस्व टीम (तहसीलदार औराई) द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। अमवामाफी, उग्रसेनपुर स्थित एक बंद गोदाम का ताला तोड़कर तलाशी ली गई, जहां बिना लाइसेंस के अवैध रूप से 11 कुंतल 18 किलो बारूदयुक्त पटाखे (कुल 33 गत्ते) बरामद किए गए। आरोपित रामचंद्र गुप्ता निवासी खरहट्टी मोहल्ला, गोपीगंज के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया। टीम में राहुल सिंह तहसीलदार, औराई, ओमप्रकाश यादव, नथुनी यादव, भैयालाल, रमेश कुमार, आकांक्षा देवी रहीं। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: 175.5 किलो अवैध पटाखों के साथ एक गिरफ्तार यह भी पढ़ें- Azamgarh News: अवैध रूप से रखे आठ लाख के पटाख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.