Bhadoni News: 11 लोग पाबंद, 135 वाहनों का चालान
भदोही, जुलाई 7 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने 11 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के आरोपों में 110 दो पहिया तथा 25 चार पहिया सहित कुल 135 वाहनों का चालान किया। साथ ही एक लाख साठ हजार रूपये का समन किया। भदोही कोतवाली पुलिस ने दरोपुर से दो, नेवादा कला से एक, ज्ञानपुर ने सिंहपुर से तीन, गोपीगंज ने बरजी से दो, कोइरौना ने बनकट से एक, ऊंज ने चौरीकला से एक, औराई ने कस्बा से एक व्यक्ति के साथ ही कुल 11 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। उधर, यातायात पुलिस की ओर से लगातार किए जा रहे वाहन जांच के कारण अफरा-तफरी का आलम बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.