भदोही, जुलाई 30 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने छह लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट और शांति में खलल का आरोप था। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के आरोपों में 95 दो पहिया तथा नौ चार पहिया सहित कुल 104 वाहनों का चालान किया। साथ ही एक लाख 23 हजार रुपये का समन किया गया। ऊंज थाने की पुलिस ने चकप्रेमगिरी से दो, सुरियावां ने कस्बा से एक, औराई ने थाना गेट से एक, गोपीगंज ने केदारपुर से दो लोगों के साथ ही कुल छह लोगों को पाबंद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...