Bhadoni News: हादसों की डिटेल को पोर्टल पर करें अपलोड: एसपी
भदोही, जुलाई 27 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। सड़क दुर्घटनाओं में कमी एवं विवेचना को लेकर सोमवार की शाम को पुलिस लाइन सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने मातहतों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। एसपी ने सड़क हादसों में कमी लाने की बात कही। कहा कि नियमों की अनदेखी के कारण ज्यादा हादसे हो रहे हैं। कार्रवाई के साथ ही जागरूकता कार्यक्रमों को तेज करने की बात कही। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने तथा पीड़ितों को त्वरित व पारदर्शी न्याय दिलाने को कहा। हादसों के मामलों में चल रही विवेचनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली। निर्देश दिया कि ऐसे मामलों की विचेचना को तेज करें। जून में पंजीकृत मोटर वाहन (सड़क दुर्घटना) से सम्बन्धित अभियोगों की केस डायरी का अवलोकन किया। जिसमें उन्होंने रॉन्ग साइड ड्राइविंग: ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.