Bhadoni News: हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल
भदोही, जुलाई 17 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। गोपीगंज-ज्ञानपुर मार्ग स्थित सिंहपुर के पास कार में टकरा जाने से बाइक सवार नितेश मिश्रा 26 वर्ष एवं डाक्टर अजय कुमार मिश्रा 40 वर्ष घायल हो गए। इलाज को सीएचसी में भर्ती कराया गया। ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के मर्चवार, असनांव निवासी दोनों व्यक्ति बाइक से गोपीगंज की ओर आ रहे थे। रास्ते आगे जा रहे कार चालक ने अचानक कार की गति कम कर दिया, जिससे बाइक सवार कार से टकरा जाने से बाइक सहित गिर पड़े। घायल अवस्था में स्थानीय लोगों के सहयोग से गोपीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.