भदोही, सितम्बर 8 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर। निज संवाददाता नगर पंचायत ज्ञानपुर में कई स्थानों पर टूटा क्षतिग्रस्त पटिया किसी वक्त हादसे का कारण बन सकता है। बालीपुर मुहल्ले में ही कई स्थानों पर पटिया जर्जर हो गया है। बारिश होते ही जाम नाला और टूटी पटिया के चलते गंदा पानी सड़क पर बहने लगता है। कई स्थानों पर पटिया टूटने से नाले में कचरा पट गया है। गंदा पानी से उठ रहा दुर्गंध नागरिकों का जीना दुश्वार कर दे रहा है। वहीं, प्रोफेसर कालोनी और पुरानी बाजार में भी पटिया जर्जर हो गया है। ऐसे में चार पहिया वाहनों का चक्का इसमें फंसा तो हादसा होना तय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...