भदोही, अक्टूबर 29 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग समेत प्रमुख मार्गों पर रफ्तार भर रहे बिन नंबर वाले ट्रंक और डंपर की जांच को टीम गठित हो गई है। हाईवे पर बिना नंबर प्लेट के चल रहे बड़े वाहनों पर शिकांजा कसने को एआरटीओ विभाग द्वारा टीम गठित हुआ है। नवंबर माह में अभियान के तहत ऐसे वाहनों की जांच की जाएगी। टीम रात नौ बजे से सुबह सात बजे तक जिले भर में सघन अभियान चलाकर इस तरह के वाहनों पर पैनी नजर रखेगी। जिले में वाराणसी- प्रयागराज हाईवे 45 किलोमीटर है। वहीं भदोही औराई हाईवे 22 किमी है। यहां से रोजाना सैकड़ों ट्रक मिर्जापुर, वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर के लिए गुजरती है। कई ट्रक, डंपर बिना नंबर प्लेट के ही ओवरलोड़ हो कर गुजर जाती है। ऐसे वाहनों पर कार्रवाही करने के लिए एआरटीओ विभाग की तरफ से एक विशेष चलेगा। आरटीओ राम सिंह ...