भदोही, सितम्बर 3 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। प्रदेश सरकार द्वारा पशुपालकों की आय बढ़ाने, पशुपालन की लागत कम करने और पर्याप्त पौष्टिक हरे चारा उपलब्धता की दिशा में ज्ञानपुर ब्लॉक क्षेत्र के पिलखुना निवासी ओमकार नाथ ने पशुपालन के क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव की मिसाल पेश की है।

पशुपालन में सफलता ओमकार नाथ पांडेय लंबे समय से पशुपालन कर अपनी आजीविका को आगे बढ़ा रहे थे। पशुओं के लिए वर्षभर पर्याप्त हरा चारा उपलब्ध न होने के कारण उन्हें बाजार से चारा खरीदना पड़ता था। इससे पशुपालन की लागत बढ़ती थी और वर्षभर पशुओं के लिए पौष्टिक हरे चारे की व्यवस्था करना उनके लिए एक चुनौती बना रहता था। अब पशुपालन विभाग द्वारा चारा विकास नीति-2024 के अंतर्गत हाईब्रिड नैपियर घास योजना के माध्यम से हरे चारे के महत्व एवं नैपियर घास की उपयोगिता के संबंध में ज...