भदोही, अक्टूबर 8 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी के हाइवे पर पहली बार यातायात पुलिस बूथ की शुरूआत की गई। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने गोपीगंज नगर के मिर्जापुर तिराहे पर बूथ का शुभारंभ गुरुवार को किया। अब जवान केवल वाहनों का चालान नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक करने, जाम समाप्त कराने एवं हादसों में घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने का काम करेंगे। एसपी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-19 की कुल लंबाई जनपद में बाबूसराय से लेकर ऊंज-प्रयागराज बार्डर तक 42 किलोमीटर है। औराई, गोपीगंज, ऊंज थाने के जवानों को हाइवे की सुरक्षा, हादसों को रोकने के लिए लगाया गया है। अब यातायात पुलिस के जवानों द्वारा 24 घंटे पेट्रोलिंग करने के साथ ही नजर रखी जाएगी। कहा कि गोपीगंज नगर के मिर्जापुर तिराहा, औराई चौराहा तथा गोपीगंज चौराहे पर गुरुवार को बूथों की स...