Bhadoni News: हाइवे पर चार किमी घसीटता रहा पुलिस बैरिकेडिंग
भदोही, जुलाई 23 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के जगीगंज में गुरुवार को पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर एक काले शीशों वाली सफारी करीब चार किलोमीटर तक उसे घसीटते हुए भागती रही। इस दौरान सड़क पर चिंगारियां उड़ती रहीं और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। उक्त सफारी प्रयागराज की ओर से गोपीगंज की तरफ जा रही थी। जंगीगंज में पुलिस की लोहे की बैरिकेडिंग से जोरदार टक्कर के बाद बैरिकेड वाहन के अगले हिस्से में फंस गई। इसके बावजूद चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और तेज रफ्तार में भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सफारी के पीछे दो बाइक सवार भी उसका पीछा कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: संरक्षित पशु के अवशेष की तस्करी में चालक गिरफ्तार गिराई स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचते ही सफारी अचानक रुक गई। इसके बाद वाहन में सवार लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.