Bhadoni News: हवा संग हुई बारिश से मौसम बना सुहाना
भदोही, अगस्त 29 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में हवा के बीच हुई हल्की बारिश से मौसम सुहाना बना रहा। सुबह ठंडी बयार चलना शुरू हो गया था। दस बजे तक धूप खिला तो उमस भरी गर्मी का प्रकोप अचानक बढ़ गया। इस बीच धूप-छांव का क्रम बना रहा। शाम करीब साढ़े तीन बजे हवा संग हल्की बारिश हुई तो मौसम सुहाना हो गया। सड़क पर भी चल रहे बच्चे बारिश का आनंद उठाते नजर आए। मौसम का बदला रुख लोगों को उमस भरी गर्मी से खूब राहत दी। दोपहर तक गर्मी से परेशान होने वाले लोग शाम को मौसम सुहाना हुआ तो आनंदित होने लगे। बारिश से बचाव को कुछ बच्चे छतरी ओढ़कर आवागमन करते नजर आए। बारिश से बचाव को लोग छतरी ओढ़कर घर से बाहर निकलते नजर आए। बारिश के चलते रात्रि और भोर में हल्का सिहरन का एहसास होने लग जा रहा है। मौसम में आ रहा उतार-चढ़ाव लोगों को बीमार कर दे रहा है। ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.