भदोही, जुलाई 2 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में बुधवार की सुबह हल्की बारिश कर मेघ मुंह मोड़ लिए। धूप में पड़ते ही लोग गर्मी से बेचैन हो जा रहे थे। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में दवा वितरण कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी कतार लगी रही। इन दिनों थोड़ी सी लापरवाही लोगों को बीमार कर दे रही है। वायरल फीवर, उल्टी, दस्त एवं पेट दर्द के रोगियों में इजाफा होता जा रहा है। सुबह मौसम सुहाना बना तो विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज मैदान, केएनपीजी कालेज मैदान, ज्ञानसरोवर तालाब तट, गांधी पार्क समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सुबह घुमने वालों की संख्या बढ़ गई। साढ़े छह बजे तक बारिश चलता रहा जिससे बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए लोग छतरी का प्रयोग करते रहे। मौसम खुसनुमा होते ही बच्चे छत पर एवं मैदान में खेलने लगे। हल्की बारिश और मेघ की दस्तक से अधिक...