Bhadoni News: हल्की ठंड से पंखा हुआ बंद, मच्छर मार रहे डंक
भदोही, अक्टूबर 7 -- Bhadoni News: ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह-शाम हल्की ठंड लग रही है। ऐसे में घरों में पंखा-कूलर बंद हो गया है। पंखा बंद होने से शाम को मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। मच्छरों के डंक से संक्रामक बीमारी का खतरा बढ़ गया है। इन दिनों सरकारी अस्पताल हो या निजी नर्सिंगहोम हर तरफ मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। ग्रामीण अंचलों में मच्छरोधी दवा का छिड़काव व फागिंग न कराए जाने से मच्छरों का आतंक बढ़ गया है। शाम ढलते ही मच्छरों का प्रकोप इतना बढ़ जाता है कि घर के बाहर बैठना तक दुभर हो जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.