Bhadoni News: हर-हर बम-बम से गूंजा शिवालय, हुआ पूजन
भदोही, अगस्त 2 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पालिका परिषद गोपीगंज समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भगवान शिव के अति प्रिय सावन माह के चौथे दिन रविवार को श्रद्धा विश्वास और भक्ति भावना के साथ देवाधिदेव का दर्शन पूजन क्रम अनवरत जारी है। सावन मास में श्रद्धालु 'स्नान ध्यान के साथ प्रात:काल शुरु हुआ दर्शन पूजन का क्रम दिन भर चल रहा है। इस मौके पर जहां देवाधिदेव महादेव का भव्य श्रृंगार किया गया वहीं, मंदिर और शिवालय काफी भीड़ देखने को मिल रही है। देवाधिदेव महादेव के अलौकिक स्वरुप का दर्शन पूजन कर निहाल हुए भक्तो के जयकारे से नगर और गांव गूंजायमान रहा। नगर स्थित एतिहासिक व प्राचीन मंदिर बाबा बड़े शिव धाम, कबूतर नाथ, गोपेश्वर महादेव, सिद्धेश्वर महादेव, मनकामेश्वर महादेव, जोगीबीर, जागेश्वर महादेव के साथ ग्रामीण क्षेत्र के बाबा तिलेश्वरनाथ,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.