भदोही, अक्टूबर 2 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती जिले भर में हर्षोल्लास से मनाया गया। नियत समय पर कार्यालयों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम संग हर तरफ रघुपति राघव राजाराम का स्वर गूंजता रहा। जिला पंचायत कार्यालय में जिपं अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी के विचारों पर चर्चा की।इस दौरान जिपं अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए पथ पर चलने की जरूरत है। दो अक्टूबर को पूरा देश उनकी जयंती मना रहा है। इसी तरह जिला मुख्यालय समेत समस्त कार्यालयों में गांधी जयंती पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन चलता रहा। जवाहर नवोदय के बच्चें ने जिला मुख्यालय पर संगीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: गांधी और शास्त्री के विचार...