भदोही, अक्टूबर 18 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। लंबे समय से जिले में डटे सीएमओ डा. संतोष कुमार चक एवं जिला अस्पताल के सीएमएस डा. अजय कुमार का तबादला कर दिया गया है। हालांकि यह तबादला रुटीन के तहत किया गया है। लेकिन इसे आदिवासी महिला के इलाज में लापरवाही और शासन की अनदेखी के कारण माना जा रहा है। बता दें कि मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार चक ने करीब पांच वर्षों तक जिले में अपनी सेवाएं दीं। गत दिनों जोरई गांव की आदिवासी महिला को प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल ज्ञानपुर में भर्ती कराने स्वजन पहुंचे थे। आरोप था कि जाति पूछने के बाद इलाज करने से मना कर दिया गया था। हालांकि विभाग ने खून की कमी का बहाना बनाते हुए रेफर करने का दावा किया था। जबकि प्रसूता ने अस्पताल गेट के सामने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दिया। मामला सरकार तक पहुंचने पर कईय...