भदोही, सितम्बर 30 -- Bhadoni News: बाबूसराय, हिन्दुस्तान संवाद। हज़रत निजामुद्दीन सैयद बाबा का सालाना उर्स मंगलवार कीर रात मनाया गया। उर्स में शामिल होने के लिए शाम से ही अकीदत मंद एवं जायरीन भारी संख्या में पहुंचकर देर रात तक चले कौवाली का आनंद उठाते रहे।वारिस वारसी और रौनक जहां के बीच कौवाली का शानदार मुकाबला हुआ। बिजली की सजावट लोगों को देर रात तक बांधे रखा। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष मोहम्मद नईम ने दोनों गायकों को सम्मानित किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान अल्फ़ाज शेख, नईम हाशमी, रफीक, खुर्शीद खान, मैनुद्दीन, सलीम खान आदि लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...