Bhadoni News: सड़क हादसे में घायल बाइक सवार युवक की मौत
भदोही, अगस्त 17 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग पर महराजगंज तिउरी के पास रविवार को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक की सोमवार को मौत हो गई। युवक की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। बताया जाता है कि ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणपट्टी गांव निवासी बीस वर्षीय अखिलेश कुमार पुत्र राजेश गौतम एक दिन पूर्व रिश्तेदार को वाराणसी छोड़कर आ रहा था। इस बीच उक्त स्थान पर पहुंचते ही अचानक आटो की चपेट में आकर ऐसा अनियंत्रित हुआ कि वह डिवाइडर में भिड़कर गंभीर रूप से चोटिल हो गया। घायलावस्था में उसे सीएचसी औराई में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद युवक को महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। परिजन युवक को लेकर जिला अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.