भदोही, नवम्बर 3 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर रोड सोनखरी निवासी एक युवक की हंडिया ओवरब्रिज पर सोमवार की रात हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि सोनखरी निवासी संतोष दुबे का 22 वर्षीय पुत्र रितीक बाइक से हंडिया में अपनी बहन के यहां भरत मिलाप देखने गया था। वापस लौटते समय ओवरब्रिज से उतरते वक्त वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। अज्ञात वाहन की चपेट में आते ही वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया और मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग स्थल पर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- Gangapar News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्ता...