Bhadoni News: सड़क पर कचरा डंप होने से परेशानी
भदोही, अक्टूबर 26 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। भदोही-गोपीगंज मार्ग स्थित पटरी के समीप मनमाने ढंग से कूड़ा-कचरा डंप किया जा रहा है। इसके चलते आवागमन करने वालों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पटरी के पास ही घर एवं कारखाना से निकला कचरा गिरा दिया जा रहा है। इन स्थानों से कचरा का उठान न होना गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। भदोही-गोपीगंज मार्ग पर ज्ञानपुर, पटेल नगर, देवनाथपुर, लक्ष्मणपट्टी, भदोही शहर समेत तमाम स्थानों पर पटरी के पास कचरा गिराया जा रहा है। इन कचरा से उठने वाले दुर्गंध से राहगीरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कुछ स्थानों पर तो कचरा में आग लगा दी जाती है। इससे कचरा में पड़ा पालीथिन जलता है तो इसके बदबू से लोगों की दिक्कत और बढ़ जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.