Bhadoni News: सड़क पटरी पर लग रही फल दुकान, लोग परेशान
भदोही, नवम्बर 20 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। सड़क की पटरी पर दुकान लगाना व्यापारियों का शौक बन चुका है। नगर पंचायत ज्ञानपुर में पटरी पर ठेला सजने से आए दिन जाम लग रहा है। जाम के झाम में फंसे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत ज्ञानपुर स्थित शीतल पाल त्रिमुहानी, दुर्गागंज तिराहा, राजा पार्क, जिला अस्पताल के सामने एवं गोयल गली के पास ठेला पर सब्जी-फल की दुकान सजने से जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रही है। शाम चार बजते ही जाम लगना शुरू हो जाता है। ऐसे में जाम के झाम में फंसे लोगों को हैरान होना पड़ रहा है। विभागीय स्तर से ध्यान न दिया जाना गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.