भदोही, अक्टूबर 26 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। क्षेत्र केग्राम सभा मऊ रामशाला में रविवार को 63 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का भूमि पूजन विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे ने किया। क्षेत्रीय जनता को बेहतर सुविधा मुहैया कराने का भरोसा दिया। विधायक को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही क्षेत्रीय जनता ने स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने बताया कि मंडी परिषद द्वारा 63 लाख रुपये की लागत से मौर्य बस्ती से पाल बस्ती तक करीब 1200 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। सड़क बनने से क्षेत्रीय जनता को आवागमन में काफी राहत मिलेगी। इस मौके पर राधेश्याम तिवारी, कृष्णा सिंह, राजन शुक्ला, रजनीश शुक्ला, बबलू शुक्ला, भोले पाल, मंसाराम पाल, लोकनाथ पांडे, आनंद शुक्ला, जिलेदार शुक्ला, ग्राम प्रधान समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।बीडीएच 04 मऊरामशाला गांव में सड़क निर...