भदोही, अक्टूबर 28 -- Bhadoni News: सुरियावां। थाना क्षेत्र में इन दिनों ओवरलोड ट्रक धड़ल्ले से रफ्तार भर रहे हैं। ओवरलोड ट्रक चलने से मार्ग क्षतिग्रस्त हो जा रहे हैं। बड़े वाहनों की जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। दुर्गागंज बाजार, सुरियावां, मोढ़, काशियापुर चौराहा समेत ग्रामीण अंचलों में क्षमता से ज्यादा भार लादकर ट्रक धड़ल्ले से चल रहे हैं। कम चौड़ाई वाले सड़कों पर भी ट्रक का आवागमन हो रहा है। ऐसे में बाइक और कार सवारों को अत्यधिक दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...