Bhadoni News: सड़क की पटरी पर कूड़ा डंप होने से परेशानी
भदोही, जुलाई 2 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। भदोही-गोपीगंज मार्ग पर पटेल नगर के पास सड़क की पटरी पर कूड़ा डंप होने से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कुछ स्थानों पर मनमाने ढंग से कूड़ा-कचरा को फेंक दिया जा रहा है। इसके चलते स्थानीय लोगों एवं राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। घर से निकला कूड़ा-कचरा को लोग मनमाने ढंग से फेंक दे रहे हैं। डंप कचरा से उठ रहा दुर्गंध लोगों को नाक पर कपड़ा रखकर लोग चलने को विवश हो रहे हैं। कूड़ा-कचरा में चारा की तलाश में आ रहे मवेशी पन्नी को खाकर बीमार पड़ जा रहे हैं। गंदगी से उठने वाला दुर्गंध लोगों का इधर से गुजरना तक दुश्वार कर दिया है। कचरा को निर्धारित स्थानों पर डंप किया जाए तो लोगों को काफी राहत मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.