भदोही, अगस्त 9 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। वेदपुर से लखनों त्रिमुहानी जाने वाली मार्ग पर चलना राहगीरों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। जोरई गांव के पास पटरी पर कूड़ा-कचरा डंप किया जा रहा है। इतना ही नहीं मृत मवेशियों का अवशेष भी सड़क की पटरी और नहर तट पर फेंका जा रहा है। इसके चलते आवागमन करने में राहगीरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत ज्ञानपुर में निकला कूड़ा-कचरा को वाहन में भरकर सड़क की पटरी पर डंप कर दिया जा रहा है। पॉलीथिन और सड़ी सब्जी-फल से उठ रहा दुर्गंध राहगीरों का चलना दुभर कर दे रहा है। बारिश के बाद कचरा सड़कर बजबजा रहा है। मृत मवेशियों का अवशेष भी कचरा के पास फेंका जा रहा है। इससे उठने वाला बदबू लोगों को ऐसा लगता है, कि बीमार कर देगा। इधर से गुजरने वाले लोग नाक पर कपड़ा रखने को विवश हो रहे हैं। स्थानीय ...