Bhadoni News: सड़क किनारे गड्डे में गिरी इनोवा
भदोही, सितम्बर 8 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर। मोढ़ चौकी क्षेत्र के बनकट के पास एक इनोवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड़्ढे में गिर गई। संयोग अच्छा था किसी तरह का कोई हानि नहीं हुआ। बताया जाता है कि इनोवा भदोही की ओर से आ रही थी। बनकट के पास अचानक चालक को झपकी आ गई और वाहन पर उसका नियंत्रण नहीं रहा। देखते ही देखते इनोवा सड़क से नीचे उतरकर गड्डे में जा गिरी। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से काफी मशक्कत के बाद वाहन को गड्डे से बाहर निकाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.