भदोही, अगस्त 3 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग समेत ग्रामीण अंचल की सड़कों पर खटरा वाहन धड़ल्ले से रफ्तार भर रहे हैं। स्टैंडों पर चलने वाले पुराने वाहन यात्रियों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे है। चल रहे खटारा वाहनों पर किसी की नजर नहीं पड़ रही है। ओवरलोड सवारी लादे खटारा वाहन तीव्र वेग से चल रहे हैं। दुर्गागंज त्रिमुहानी, औराई चौराहा, जंगीगंज त्रिमुहानी सीतामढ़ी मार्ग, सुरियावां-भदोही मार्ग समेत तमाम स्थानों पर डग्गामार वाहन धड़ल्ले से रफ्तार भर रहे हैं। वाहनों की तेज रफ्तार ही सड़क हादसे का कारण बन रहा है। किसी वाहन का चक्का डायल है तो किसी का छतरी उखड़ गया है। स्टैंडों पर चलने वाले आटो की हालत तो और खराब हो गई है। पंजाब, दिल्ली, मुंबई जैसे प्रदेशों में जिन वाहनों को रिजेक्ट कर दिया जाता है वहीं गाड़ियां कम दाम में यहा खरीद कर...