भदोही, नवम्बर 22 -- जनगणना तैयारियों की समीक्षा Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत स्व-गणना एवं जनसंख्या गणना की तैयारियों को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार की शाम डीएम अनिल कुमार सिंह ने समीक्षा बैठक ली। इसमें जनगणना के द्वितीय चरण के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए तहसीलवार तथा नगर निकायवार प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की उपलब्धता है, अधिकारियों द्वारा समस्त तहसीलों एवं नगर निकायों में जनगणना कार्य के लिए नर्धिारित कार्मिकों का विवरण प्रस्तुत किया गया। इस दौरान डीएम ने बताया कि तहसीलवार विवरण के अनुसार जिले की समस्त तहसीलों में कुल 3,412 ईबी (एन्यूमरेशन ब्लॉक) नर्धिारित हैं। इनके सापेक्ष 2,646 प्रगणक एवं 322 पर्यवेक्षक, कुल 2,968 कार्मिकों की आवश्यकता नर्धिारित की गई है। 10 प्रतिशत रिजर्व सहित प्रगणकों...