भदोही, नवम्बर 22 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। जिले के 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 1129 मरीजों को जांच पड़ताल करके चिकत्सिकों ने दवा उपलब्ध कराई। मेले में सबसे अधिक मरीज वायरल बुखार के पहुंचे। मौसम में बदलाव के कारण वायरल बुखार, सर्दी, जुकाम, गले में खरास, बदन दर्द के मरीज सुबह 10 से चार बजे तक मेले में आए। चकटोडर, हरिहरपुर, जयरामपुर, कसियापुर, कटरा, जंगीगंज, लालानगर, करियाव, महजूदा आदि पीएचसी पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। जंगीगंज के प्रभारी डॉ. संतोष कुमार यादव ने बताया कि मेले में मौसम बीमारी के मरीज अधिक आए। जन्हिे जांच पड़ताल करके दवा दी गई। कहा बदलते मौसम के बीच सेहत को लेकर सर्तक रहे। बारिश में भीगने के तुंरत कपड़ा बदले, भीगा कपड़ा पहने से बीमार प...