भदोही, अक्टूबर 23 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददता। जिले के सीएमओ डा. संतोष कुमार चक ने शुक्रवार को तीन बजकर 10 मिनट पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जंगीगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी कार्मिक मौजूद पाए गए। उसके बाद वे 15.35 बजे वीएचएनडी सत्र मदनपुर पहुंचे। वहां पर माया पांडेय एएनएम मौजूद पाई गई। उनके द्वारा सत्र का आयोजन किया गया था। जहां पर 27 बच्चों का टीकाकरण एवं दो गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया था। बता दें कि सीएमओ का प्रमोशन हो गया है। हालांकि शासन से अभी तक जिले में नए सीएमओ की तैनाती नहीं की गई है। ऐसे में वह कार्यभार देख रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...