भदोही, सितम्बर 11 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गिराई गांव निवासी स्वतंत्र कुमार मौर्य ने नीट में सफलता हासिल किया। उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। स्वतंत्र कुमार मौर्य ने नीट परीक्षा में 720 में से 579 अंक हासिल कर आल इंडिया रैंक 18396 प्राप्त की और अब उनका दाखिला सरकारी मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर में हुआ है। मेडिकल कालेज में दाखिला लेने के बाद जब स्वतंत्र अपने घर पहुंचे, तो परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। मौर्य विकास समिति के पदाधिकारियों और नगर के गणमान्य लोगों ने घर पहुंचकर स्वतंत्र का माल्यार्पण और अंगवस्त्र भेंट कर जोरदार स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...