Bhadoni News: स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई में दो हॉकी खिलाड़ियों का चयन
भदोही, सितम्बर 8 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। स्पोर्ट्स कालेज सैफई में जिले के दो हॉकी खिलाड़ियों का चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी के चयनित होने से जिले के खिलाड़ियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। ग्राम लक्ष्मणपट्टी, देवनाथपुर निवासी होनहार हॉकी खिलाड़ी अंकित पाल एवं विवेक पाल का चयन स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के लिए हुआ है।दोनों खिलाड़ियों के चयन से जिले के खेल प्रेमियों और हॉकी खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें अंकित पाल और विवेक पाल को सम्मानित करते हुए उनके उत्साहवर्धन किया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार द्वारा खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला हॉकी संघ के सचिव राज कमल, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश पाल, राष्ट्रीय हॉकी कोच मुन्नवर हुसैन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.