भदोही, जुलाई 21 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के अमवांमाफी गांव में सोमवार को बिजली विभाग की कथित लापरवाही से एक दुधारू और गर्भवती भैंस की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और पीड़ित परिवार में आक्रोश है। उक्त गांव निवासी गोविंद कुमार यादव की भैंस बारिश के दौरान खेत में चरने गई थी। इसी दौरान वह बिजली के खंभे से जुड़े स्टे वायर के संपर्क में आ गई। आरोप है कि स्टे वायर में करंट उतर आया था, जिससे भैंस को जोरदार करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृत भैंस की कीमत करीब 80 हजार रुपये थी। भैंस गर्भवती भी थी और दो-तीन महीने बाद बच्चा देने वाली थी। घटना से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली के खंभे पर बड़ी संख्या में अवैध ...