Bhadoni News: स्टेशन पर हंगामा करने वाला युवक धराया
भदोही, नवम्बर 1 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने हंगामा किया। रेलवे पुलिस ने उसे शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। नगर स्थित ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर 31 अक्टूबर की रात पूछताछ खिड़की पर शराब के नशे में चिल्ला-चिल्लाकर यात्रियों तथा कर्मचारियों से विवाद कर रहे युवक को रेलवे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। युवक नशे की हालत में बवाल कर रहा था। काफी समझाने के बाद भी न मानने पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने उक्त व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए व्यक्ति का नाम प्रदीप पाल निवासी हरिहरपुर गोपीगंज बताया गया है। जीआरपी ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ अंतर्गत धारा 170/126/135 बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.