Bhadoni News: स्टेशन पर उगी झाड़ियों से बढ़ा विषाक्त जंतु का खतरा
भदोही, जुलाई 17 -- Bhadoni News: सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। रेलवे स्टेशन सुरियावां पर ट्रेन का इंतजार करना यात्रियों के लिए जोखिम भरा साबित हो रहा है। स्टेशन के आसपास झाड़ियां उगने से विषाक्त जंतु का खतरा बढ़ गया है। रात्रि में आपूर्ति ठप होते ही पूरा स्टेशन परिसर अंधेरे में डूब जाता है। सुंदरीकरण के नाम पर करोड़ों खर्च हो गया लेकिन यात्रियों की समस्या जस की तस बनी हुई है। बारिश होते ही शेड से पानी गिरने लगता है। ऐसे में यात्री अपना सामान समेटने के साथ ही बच्चों को लेकर इधर-उधर भागने लगते हैं। रेलवे स्टेशन सुरियावां पर सोमवार की सुबह यात्री टे्रन के इंतजार में बैठे थे। इस बीच बारिश शुरू हो गई। बारिश होते ही शेड से पानी झरने की तरह गिरने लगा। वर्षा तेज हुआ तो यात्री सामान समेटने के साथ ही बच्चों को लेकर इधर-उधर भागने लगे। हालांकि कुछ ही सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.