Bhadoni News: स्कूल के पास शराब की दुकान, छात्राओं को दिक्कतें
भदोही, सितम्बर 3 -- Bhadoni News: दोही, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के बनकट गांव में स्कूल के पास शराब की दुकान संचालित हो रही है। इसके कारण विद्यार्थियों, महिलाओं को आवागमन में दुश्वारियां हो रही हैं। मामले की जांच कराकर डीएम से दुकान को हटवाने की मांग लोगों ने किया है।उक्त गांव के लोगों का कहना था कि नगर पालिका भदोही के अंतर्गत गांव आता है। हाल ही में खुले एक शराब के ठेके के कारण क्षेत्र की छात्राओं और स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल हो गया है। भदोही-औराई मुख्य मार्ग से होकर प्रतिदिन क्षेत्र के लगभग एक दर्जन विद्यालयों की छात्राएं पढ़ाई के लिए जाती हैं। ठेके के आसपास दिन भर जुटने वाले शराबियों के हुड़दंग और छात्राओं पर की जाने वाली भद्दी टिप्पणियों (कमेंटबाजी) के कारण यहां का माहौल बेहद असुरक्षित हो चुका है। लोगों का कहना है कि ठेके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.