भदोही, अक्टूबर 30 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। आर्थिक रूप से कमजोर, दिव्यांग एवं अनाथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में काका आलोक नि:शुल्क क्लासेज द्वारा सराहनीय पहल कर रही है। डॉ. आलोक ड्रोलिया के विशेष योगदान और अंजली महिला उत्थान और बाल विकास समिति के आर्थिक सहयोग से संचालित इस अभियान के तहत बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा, पुस्तकें, स्टेशनरी और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। इस वर्ष यहां राष्ट्रीय स्तर की श्रेष्ठा योजना, नेशनल स्कॉलरशिप परीक्षा की तैयारी के लिए 100 बच्चों का नामांकन हुआ है। इसके साथ ही कुछ विद्यार्थी नवोदय विद्यालय एवं अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहे हैं। शिक्षक रामलाल सिंह यादव, इसरार अहमद , मानिकचंद एवं संजय बच्चों को गणित, रीजनिंग, विज्ञान और सामाजिक विज्ञा...