भदोही, अगस्त 7 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। जिले में बिजली के खंभे एवं मोबाइल टावर पर चढ़ना चलन सा बन गया है। शहर के बरबसपुर मोहल्ले में बुधवार की रात युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पुलिस के समझाने के बाद वह देर रात नीचे उतरा। उसे पुलिस ने शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। उक्त मोहल्ला निवासी बिन्दू चौहान को शादी में ससुराल से 12 ग्राम सोने की चेन मिली थी। माता एवं पिता ने किसी काम से उसे मांग लिया था। जिसे युवक एवं उसकी पत्नी धनपत्ति वापस मांग रहे थे। बात न बनने पर युवक बुधवार की रात मोहल्ला स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसके बाद वहां आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उसे नीचे उतरने को कहा गया, लेकिन वह किसी की नहीं सुन रहा था। सूचना पर पहुंचे रजपुरा पुलिस चौकी के जवानों ने युवक को ध्वनि निस्तारक यंत्र से सोने की चेन मिलने की सूचना दी। इत...