भदोही, जुलाई 16 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर के समीप स्थित सिंचाई कालोनी में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन हुआ। इसमें सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त हुए 11 कर्मचारियों के व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए नम आंखों से विदाई दी गई। अधिशासी अभियंता नलकूप की अध्यक्षता में चारों सबडिवीजन के एसडीओ की उपस्थिति में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को विदाई दी गई। इस दौरान सेवानिवृत हुए राजेंद्र ओझा, राजेंद्र सिंह, रामचंद्र पांडेय, ब्रह्मदिन गुप्ता, गणेश दयाल, कमलेश बिंद, शंभू राज, सुरेंद्र दीक्षित, सुरेंद्र राय, छोटेलाल पांडेय, वीरेंद्र कुमार शुक्ला द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों पर चर्चा करते हुए विदा किया गया। इस मौके पर कृष्ण कुमार उपाध्याय, अखिलेश मिश्र, श्रद्धा तिवारी, आराध्या तिवारी, ओम तिवारी, विनीत गुप्ता, सुरेंद्र सो...