Bhadoni News: सुरियावां स्टेशन पर टिकट आरक्षण केंद्र खुले तो मिले राहत
भदोही, अक्टूबर 3 -- Bhadoni News: सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। रेलवे स्टेशन सुरियावां पर टिकट आरक्षण केंद्र खुल जाए तो क्षेत्रीय व्यापारियों को ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। टिकट आरक्षण केंद्र खोलने की मांग पूर्व में कई बार की जा चुकी है, लेकिन संज्ञान नहीं लिया गया। उक्त स्टेशन पर आधा दर्जन एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होता है। बावजूद इसके आरक्षण केंद्र का न खुला है। सुरियावां के व्यापारियों की माने तो स्टेशन पर काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, दादर-गोरखपुर, कामायिनी समेत आधा दर्जन दिल्ली-मुंबई, कानपुर-गोरखपुर और लखनऊ जाने वाली ट्रेनों का ठहराव होता है। प्रत्येक दिन सैकड़ों व्यापारी कानपुर, लखनऊ और दिल्ली में खरीदारी को जाते हैं। दिल्ली-मुंबई, गुजरात और राजस्थान जाने वाली ट्रेनों का टिकट कराने के लिए रेल यात्रियों को भदोही एवं जघई स्टेशन पर जाना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.