Bhadoni News: सुझाव एवं आपत्तियां देने की अंतिम तिथि आज
भदोही, अक्टूबर 24 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदेय स्थलों के सम्भाजन एवं समायोजन के उपरांत लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत आलेख्य मतदेय स्थल सूची का प्रकाशन किया गया है। इस संबंध में सुझाव एवं आपत्तियां मांगी गई थीं। एडीएम शुभांगी शुक्ला ने सुझाव एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि संशोधित करते हुए 25 अक्तूबर निर्धारित की गई है। जनसामान्य एवं समस्त राजनैतिक दलों से अपील की है कि यदि मतदेय स्थलों के संबंध में कोई सुझाव अथवा आपत्ति हो तो उसे निर्धारित तिथि तक संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध करा दें, ताकि प्राप्त सुझावों एवं आपत्तियों पर नियमानुसार विचार किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.