भदोही, सितम्बर 2 -- Bhadoni News: औराई, हिन्दुस्तान संवाद। स्वास्थ्य विभाग की मिली भगत से मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ का क्रम जारी है। ऐसे में मामले को डीएम शैलेष कुमार ने प्रकरण को गंभीरता से लिया है। उनके निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम की अगुवाई में टीम जांच को त्रिलोकपुर नहरा धमकी।

जांच की कार्रवाई उप जिलाधिकारी शिवेंद्र कुमार ने बताया कि मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ करने पर त्रिलोकपुर नहरा स्थित अस्पतालों को सीज करके विभागीय कार्रवाई की गई थी। शिकायतें मिल रही थीं कि चोरी छिपे अस्पताल का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में डीएम के निर्देश पर मंगलवार को उनके साथ क्षेत्राधिकारी राजीव सिंह एवं चिकित्सा अधीक्षक औराई डा. कृष्णा दुबे भी त्रिलोकपुर गांव में औचक निरीक्षण को पहुंचे। दावा किया कि निरीक्षण के दौरान पूर्व में सील किए गए तीन चिकित्सालय...